उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगी योग की कक्षायें
Submitted by yogbharati on Sun, 06/04/2017 - 06:00उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगी योग की कक्षायें
योग से तन व मन दोनों फिट रहता है इसीलिए केंद्र सरकार के साथ कदमताल मिलाते हुए योगी सरकार भी योग को महत्व देने जा रही है। अब प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों में योग की कक्षाएं चलाने की तैयारी की जा रही है। हर स्कूल के विद्यार्थी 30 मिनट तक योग करेंगे। इस बाबत बेसिक शिक्षा निदेशालय एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है।









